Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की रिंग में पहुंची शाह रुख...

रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की रिंग में पहुंची शाह रुख की फिल्‍म!

0
197

मुम्‍बई। बॉलीवुड सुपर स्टार शाह रुख खान और अनुष्‍का शर्मा अभिनीत फिल्‍म रिंग रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में प्रवेश कर गई।

दरअसल, इस फिल्‍म को भारत भर में रिलीज करने के लिए एनएच स्‍टूडियोज ने 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कीमत चुकाई है। हालांकि, एनएच स्‍टूडियोज ने असल कीमत आंकड़े को सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले शाह रुख खान और काजोल अभिनीत फिल्‍म दिलवाले के अधिकार भी बहुत महंगे दाम पर बिके थे। नतीजन कई डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

फिल्‍म विश्‍लेषकों का मानना है कि फिल्‍म स्‍वतंत्रता दिवस के आस पास रिलीज होने जा रही है और फिल्‍म के सामने पहले अक्षय कुमार की क्रैक थी, जो अब मैदान से हट चुकी है।

ऐसे में फिल्‍म को अच्‍छी कमाई होने की संभावनाएं हैं। हालांकि, बहुत कुछ फिल्‍म पर आधारित रहेगा।