Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अभिनेता ऋतिक रोशन ने सार्वजनिक की अपनी एक आदत

अभिनेता ऋतिक रोशन ने सार्वजनिक की अपनी एक आदत

0
212

मुंबई। मोहनजो दरो अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक गीत लॉन्‍च समारोह के दौरान अपनी एक आदत को जगजाहिर किया, जो उनके अच्‍छे गुण को सार्वजनिक करती है। अभिनेता ऋतिक रोशन अनन्या बिड़ला के पहले गीत ‘लीविन द लाइफ’ के लांच पर उपस्थित हुए।

hrithik-roshan-004

इस मौके ऋतिक रोशन ने कहा, ‘जब मैं पार्टी करता हूं तो पार्टी ही करता हूं। जब मेहनत करता हूं तो इसे समय देता हूं। जब मैं सोता हूं तो खूब सोता हूं। जब भी मैं कुछ करता हूं तो पूरी क्षमता से करता हूं।’

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या (22) ने शनिवार यहां प्रस्तुति दी।

ऋतिक रोशन विशेष रूप से यहां उनकी प्रस्तुति देखने आए और अभिनेता ने उनकी सफलता की कामना की। यहां विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा, डीनो मोरिया, रणविजय सिंह, प्रसून जोशी, शायना एनसी जैसे अन्य सितारे शामिल हैं। -आईएएनएस