Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News डॉन 3 को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

डॉन 3 को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

0
310

मुंबई। शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म डॉन 3 को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया वार्ता के दौरान अपना पक्ष रखा।

पूर्व में जैकलिन फर्नाडीज के ‘डॉन-3’ में होने की अटकलों ने जोर पकड़ा, लेकिन जैकलिन ने हाल में फिल्म का हिस्सा होने से इनकार कर दिया।

स्पेन में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) से लौटने के दौरान प्रियंका से जब हवाईअड्डे पर पूछा गया कि क्या वह ‘डॉन-3’ कर रही हैं? तो उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह फिल्म नहीं बन रही है।”

don movie

डॉन के पहले दो संस्करण के निर्देशक फरहान अख्तर ने मार्च में कहा था कि वह आखिरकार एक निर्णय पर पहुंच गए हैं, जिसके अनुसार वह ‘डॉन 3’ की पटकथा तैयार करना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में फरहान ने कहा कि उन्होंने ‘डॉन-2’ के तुरंत बाद ‘डॉन-3’ की घोषणा कर गलती कर दी।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि ‘डॉन-3’ के रुकने की वजह शाहरुख के तीन फिल्मों, प्रियंका के ‘क्वांटिको’ और फरहान की अभिनय करियर में व्यस्तता है।

प्रियंका ने कहा, “मैं बहुत व्यस्त रही हूं। मैं एक सप्ताह के बाद घर वापस आई हूं और मुझे ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन के लिए वापस जाना है।”

-आईएएनएस