Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News भूमि ने किया याद ‘दम लगा के हइशा’ को

भूमि ने किया याद ‘दम लगा के हइशा’ को

0
167

मुंबई। फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ से हरदिल अजीज बन चुकी भूमि पेडनेकर इन दिनों काफी खुश नजर आ रही हैं। फिल्‍म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त भूमि पेडनेकर अपनी खुशी को जाहिर करने का मौका नहीं गंवाती, इस बात का अंदाजा उनके ट्विटर खाते से लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ से की थी। और फिल्म को प्रदर्शित हुए एक साल हो गया है।

इस मौके को याद करते हुए भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, “ओह माय गॉड! एक साल पूरा हो चुका है, फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने जिंदगी बदल दी। यह मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।” इस फिल्‍म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना थे। अपनी नई फिल्‍म में भूमि पहले जैसी नजर नहीं आएंगी। अब भूमि स्‍लिम हो चुकी हैं।