Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News ‘सरबजीत’ का पहला पोस्‍टर जारी

‘सरबजीत’ का पहला पोस्‍टर जारी

0
224

नयी दिल्ली। ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन अभिनीत और पाकिस्तान की जेल में रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की जीवन पर बनीं फिल्‍म ‘सरबजीत’ का पहला पोस्टर जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म ‘सरबजीत’ का पहला पोस्‍टर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के घर पर उनके और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ फिल्म से जुड़े सितारों की मौजूदगी में जारी किया गया।

इस मौके पर फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ऋचा चढ्ढा, निर्देशक उमंग कुमार और फिल्म के निर्माता बासु भगनानी और भूषण कुमार भी मौजूद थे।

फिल्‍म के पहले पोस्‍टर में केवल ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फिल्‍म में रणदीप हुड्डा, ऋचा चढ्ढा भी मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं।