Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News इमरान ने जारी किया ‘अजहर’ का नया पोस्टर

इमरान ने जारी किया ‘अजहर’ का नया पोस्टर

0
249

मुंबई,अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ का नया पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म अजहरुद्दीन की बॉयोपिक है।

इमरान ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक इंसान जिसने सब कुछ सहा। ‘अजहर’ का नया पोस्टर। उन्हें पसंद करें, उनसे नफरत करें और उन्हें 13 मई को देखें।”

इस पोस्टर में एक बिलबोर्ड पर लगे पत्रिका के जलते हुए मुख्य पृष्ठ पर छपे इमरान के चेहरे को दर्शाया गया है।

azhar-poster-big

फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर अजरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। उन पर 2009 में मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा था और उन्हें जीवन भर के लिए मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्राची देसाई, नरगिस फाकरी, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 13 मई को विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (आईएएनएस)