Thursday, April 2, 2026
Home Gossip/News मलयालम फिल्म इजरा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे इमरान हाशमी

मलयालम फिल्म इजरा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे इमरान हाशमी

0
393

मुम्बई। अभिनेता इमरान हाशमी मलयालम हॉरर फिल्म इजरा के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भुषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक करने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन जय कृष्णन करेंगे, जो इस फिल्म के मूल संस्करण इजरा का निर्देशन कर चुके हैं। पनोरमा स्टूडियोज ने इससे पहले मलयालम फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक बना चुके हैं।

इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई और मॉरिसस में की जाएगी। हालांकि, अभी फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है।

इमरान हाशमी ने जारी बयान में कहा, ‘उनकी यह फिल्म सिनेमा में नये आयाम रचेगी। हॉरर फिल्मों ने हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचा है।’

गौरतलब है कि पनोरमा स्टूडियोज के साथ यह इमरान हाशमी की तीसरी फिल्म होगी क्योंकि इस स्टूडियोज की एक अन्य फिल्म में भी इमरान हाशमी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।