Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News युवी की बायोपिक में काम करना चाहते हैं हाशमी

युवी की बायोपिक में काम करना चाहते हैं हाशमी

0
425

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान मुहम्‍मद अजहरुद्दीन की बायोपिक में अभिनय कर चुके इमरान हाशमी ने एक अन्‍य क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने की इच्‍छा जाहिर की है।

ट्विटर यूजर्स के साथ एक ऑनलाइन चैट के दौरान अज़हर अभिनेता इमरान हाशमी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “युवराज सिंह ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी बायोपिक में मैं काम करना चाहता हूं।”

 

emraan hashmi

इमरान हाशमी की आगामी फिल्में ‘टाइगर’ और ‘राज रीबूट’ हैं, जिनका निर्देशन क्रमश: डैनिस टैनोविक और विक्रम भट्ट करेंगे।

‘राज रीबूट’ के बारे में उन्होंने कहा, “फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। हम इसे ‘राज 3’ से ज्यादा डरावनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

-आईएएनएस