Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘कमांडो 2’ को लेकर ईशा गुप्‍ता ने किया खुलासा

‘कमांडो 2’ को लेकर ईशा गुप्‍ता ने किया खुलासा

0
217

मुंबई। हाल में इमरान हाशमी के साथ एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आई ईशा गुप्‍ता जल्‍द कमांडो 2 फिल्‍म में नजर आएंगी।

ईशा गुप्‍ता ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ नजर आएंगी। विद्युत 2013 में रिलीज हुई ‘कमांडो’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

esha gupta
ईशा ने ट्विटर पर लिखा, “हां मैं ‘कमांडो 2’ में विद्युत के अपोजिट हूं। नकारात्मक किरदार नहीं है। मारधाड़?? हां, हां, क्यों नहीं?”

ईशा इससे पहले ‘जन्नत 2’, ‘राज 3डी’ और ‘हमशकल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

-आईएएनएस