Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News जब फीमेल फैन को मनचले की गंदी हरकत से बचाने के लिए...

जब फीमेल फैन को मनचले की गंदी हरकत से बचाने के लिए आगे आईं ईशा गुप्ता!

0
237

मुम्बई। हाल ही में बोल्ड ​ब्यूटी ईशा गुप्ता दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पहुंची थी। जहां बड़ी भीड़ ने गर्मजोशी के साथ ईशा गुप्ता का स्वागत किया। हर कोई बोल्ड ब्यूटी ईशा गुप्ता से मिलने के लिए बेताब हुए जा रहा था।

इस मौके पर प्रशंसकों की भीड़ को काबू में रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इस भीड़ का फायदा उठाते हुए एक मनचला एक लड़की को छेड़ने का प्रयास कर रहा था, जो ईशा गुप्ता की निगाह में आया गया।

बादशाहो अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मामले में बिना देरी के हस्तक्षेप करते हुए उस मनचले को फटकार लगाई और चेतावनी के साथ छोड़ा।

अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स से इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा, ‘मैं देखकर हैरान हुई कि एक युवक लड़की के साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर रहा है, जो भीड़ का हिस्सा है। जब उसने लड़की के साथ असहनीय बर्ताव करने की कोशिश की, तो मैंने उसको पकड़ा और फटकार लगाई। उसको उसके अपने एक्शन पर ध्यान देने के लिए चेताया और साथ ही में उसको पुलिस के हवाले कर दिया।’

अभिनेत्री ईशा ​गुप्ता ने आगे कहा, ‘हर लड़की या औरत को घर के अंदर या बाहर सुरक्षित माहौल में जीने के सक्षम होना चाहिये।’

हाल ही में अभिनेत्री ईशा गुप्ता को अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी ​अभिनीत फिल्म बादशाहो में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। ईशा गुप्ता पर्दे के अलावा इंटरनेट की दुनिया में भी अपनी मस्त नशीली अदाओं के कारण सुर्खियों में रहती हैं।

Image Source : instagram.com/egupta