Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News क्रोनिक लीवर रोग से पीड़ि‍त फिल्‍म निर्देशक निशिकांत कामत, हालत गंभीर

क्रोनिक लीवर रोग से पीड़ि‍त फिल्‍म निर्देशक निशिकांत कामत, हालत गंभीर

0
1413

अजय देवगन तब्‍बू अभिनीत फिल्‍म दृश्‍यम निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत काफी गंभीर होने का समाचार प्राप्‍त हुआ है।

Nishikant Kamat
Film Director Nishikant Kamat

मेडिकल जांच से पता चला है कि 50 वर्षीय फिल्‍म निर्देशक निशिकांत कामत को क्रोनिक लीवर की बीमारी है। पिछले दिनों फिल्‍म निर्देशक निशिकांत कामत को हैदराबाद के एक अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

बता जा रहा है कि इससे पहले फिल्‍म निर्देशक निशिकांत कामत पीलिया और पेट संबंधित शिकायत के चलते अस्‍पताल गए थे।

बुधवार को डॉक्‍टरों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फिल्‍मकार को क्रोनिक लीवर की बीमारी और अन्‍य संक्रमण भी हैं। फिलहाल, फिल्‍म निर्देशक को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्‍टरों के अनुसार फोर्स निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत गंभीर है, पर स्‍थि‍र है।

करियर फ्रंट की बात करें तो निशिकांत कामत अपनी अगली फिल्‍म दरबदर की तैयारी में लगे हुए हैं, जो साल 2022 में रिलीज होने की संभावना है।