Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म नाम शबाना को लेकर अक्षय कुमार ने किया बड़ा दावा

फिल्‍म नाम शबाना को लेकर अक्षय कुमार ने किया बड़ा दावा

0
285

मुम्‍बई। अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत 2015 की फिल्म ‘बेबी’ के सीक्वल ‘नाम शबाना’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

naam-shabana-akshay-kumar

अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर पर इसकी घोषणा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार इसमें अतिथि भूमिका में होंगे क्‍योंकि फिल्‍म की कहानी तापसी पन्‍नु के किरदार के आस पास घूमेंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर और निर्माण शीतल भाटिया कर रहे हैं।

naam-shabana

अक्षय कुमार ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर ट्विटर के जरिए साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा में पहली बार एक अनोखा प्रयास। और भी आश्चर्यजनक बातों के लिए तैयार हो जाएं। ‘नाम शबाना’ अगले साल आ रही है’

फिलहाल अक्षय कुमार वाराणसी में अपनी अगली फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। पिछले दिनों शूटिंग से ब्रेक लेकर अक्षय कुमार अपने जन्‍मदिवस पर अपने परिवार समेत मालद्वीप घूमने गए थे।

naam-shabana-001

फिल्म नाम शबाना में मुख्य भूमिका निभा रहीं तापसी पन्नू ने हैदराबाद से फोन पर आईएएनएस को बताया, ‘मैं ‘बेबी’ के अगले भाग ‘नाम शबाना’ में काम करना शुरू कर रही हूं, जिसमें मैं मुख्य भूमिका निभा रही हूं।’

Taapsee Pannu 001

गौरतलब है कि आतंक के खात्मे पर आधारित फिल्म ‘बेबी’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। -आईएएनएस