Saturday, June 27, 2026
Home Gossip/News Tumhari Sulu में Naughty होंगी विद्या बालन, पर कुंवारी नहीं

Tumhari Sulu में Naughty होंगी विद्या बालन, पर कुंवारी नहीं

0
336

मुम्‍बई। जी हां। बिलकुल सही सुना कि युवा दिलों की धड़कन विद्या बालन अपनी अगली फिल्‍म Tumhari Sulu में कुंवारी स्‍त्री की भूमिका अदा नहीं करेंगी।

इस फिल्‍म में विद्या बालन एक शादीशुदा, लेकिन, देर रात शरारती बातें करने वाली महिला रेडियो जॉकी का किरदार अदा करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक फिल्‍म तुम्‍हारी सुलु में विद्या बालन के पति की भूमिका थिएटर कलाकार और नवोदित अभिनेता मानव कौल निभाएंगे।

फिल्‍म तुम्‍हारी सुलु के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने जारी बयान में कहा, ‘हम सुलु के पति अशोक के किरदार के लिए पिछले दो महीनों से खोज अभियान पर थे, जो अभिनेता मानव कौल पर आकर खत्‍म हुआ, क्‍योंकि मानव कौल में हर किरदार को निभाने की क्षमता है।’

फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने की संभावना है और फिल्‍म तुम्‍हारी सुलु 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिलहाल, विद्या बालन अपनी आगामी फिल्‍म बेगम जान के प्रचार में जुटी हुई हैं।