Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म फोर्स 2 का फर्स्‍ट लुक जारी, शानदार लुक में सोना और...

फिल्‍म फोर्स 2 का फर्स्‍ट लुक जारी, शानदार लुक में सोना और जॉन

0
242

मुम्‍बई। A Dead Soldier Is A Martyr… A Dead Spy Is A Traitor की टैगलाइन के साथ सामने आए फोर्स 2 के पोस्‍टर काफी दमदार और शानदार हैं।

पोस्‍टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े पर्दे पर सोनाक्षी सिन्‍हा और जॉन अब्राहम किस तरह गद्दार मचाने वाले हैं। फिल्‍म की टैगलाइन ‘मारा गया सिपाही शहीद होता है… मारा गया जासूस गद्दार होता है’ अपने आप में बहुत कुछ कहती है।

force-2-001

हालांकि, जासूस को केंद्र में रखकर बॉलीवुड में पहले भी एक्‍शन फिल्‍में आ चुकी हैं। लेकिन, विपुल अमृतलाल शाह निर्मित और अभिनय देओ निेर्देशित फिल्‍म फोर्स 2 का पोस्‍टर अपील करता है।

उम्‍मीद है कि छोटे पर्दे पर 24 सीजन 2 से रोमांच पैदा कर अभिनय देव बड़े पर्दे पर यकीनन अपनी अमिट छाप छोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे। बाकी तो 18 नवंबर को रहस्‍य खुल जाएगा।

force-2-002
फिल्‍म में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्‍हा के अलावा ताहिर राज भसीन नजर आएंगे, जो विलेन की भूमिका में हैं। फोर्स 2 में अच्‍छी बात यह भी है कि इसको पिंक और एयरलिफ्ट लिख चुके लेखक रितेश शाह ने लिखा।