Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News गणेश विसर्जन विवादित वीडियो, मीडिया के खिलाफ कोर्ट जाएंगे ऋषि कपूर

गणेश विसर्जन विवादित वीडियो, मीडिया के खिलाफ कोर्ट जाएंगे ऋषि कपूर

0
251

मुम्‍बई। गणेश विसर्जन के समय हुए कथित विवाद वीडियो कवरेज को लेकर काफी क्षुब्‍ध अभिनेता ऋषि कपूर मीडिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में मूड में हैं।

ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘चैनल और रिपोर्टर जो हमें जानबूझकर बदनाम करना चाहते हैं, उनकी पहचान कर ली है। मीडिया ने इसमें मदद की। वकील से बातचीत कर ली है। उनका शुक्रिया जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहे।’

Rishi Kapoor 001

गौरतलब है कि पिछले दिनों गणेश विसर्जन के समय एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ऋषि कपूर क्रोधित होते हुए नजर आए थे। हालांकि, उस रिपोर्टर ने डीएनए को घटना के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार का धक्‍का या विवाद होने से इंकार कर दिया है, जिसके साथ ऐसा होने का दावा किया जा रहा था।

गणेश विसर्जन दौरान विवाद, वायरल हुआ ऋषि कपूर का वीडियो

रिपोर्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि वे रणबीर कपूर की बाइट लेने के लिए आगे बढ़ रहे थे। मगर, रणबीर कपूर दूसरी साइड पर बैठे हुए थे। अचानक मेरे पैर में कैमरे की तार फंस गई और मैं अपने आप गिर गया।