Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया में नजर आएंगी अभिनेत्री गौहर खान

बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया में नजर आएंगी अभिनेत्री गौहर खान

0
284

मुंबई। धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स की आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में फीवर अभिनेत्री गौहर खान नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस फिल्‍म में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट एक साथ काम कर रहे हैं।

फिल्‍म अभिनेता वरुण धवन ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट में लिखा, ‘बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के कलाकारों के साथ जुड़ गई।’

gauhar-khan

इसके अलावा एक वीडियो में अभिनेता वरुण धवन ने गौहर खान का परिचय कराते हुए कहा, ‘हम आपके लिए एक विशेष घोषणा करने जा रहे हैं। हमारे पास खानों में से एक खान है, जो ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के कलाकारों में शामिल है और वह अभिनेत्री गौहर खान हैं। गौहर, कलाकारों की फेहरिस्त में आपका स्वागत है। हम खूब मजे करने वाले हैं।’

फिल्‍मकार शशांक खेतान निर्देशित फिल्‍म बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया अभिनेत्री आलिया भट्ट भी वीडियो में गौहर खान की उपस्‍थिति से काफी खुश नजर आईं। अभिनेत्री गौहर खान ने कहा, ‘ये सब मेरे पसंदीदा कलाकार हैं और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।’

धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स और फॉक्स स्टार स्टूडियो की सह-निर्मित फिल्‍म बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया अगले साल 10 मार्च को रिलीज होगी। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।