Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News गौतम गुलाटी ने फैन्‍स के लिए छोड़ी ‘ट्रिपल एक्‍स’!

गौतम गुलाटी ने फैन्‍स के लिए छोड़ी ‘ट्रिपल एक्‍स’!

0
304

मुम्‍बई। बिग बॉस विजेता गौतम गुलाटी अपने फिल्‍मी कैरियर को लेकर काफी संजीदा हैं। फिल्‍म ‘अज़हर’ से बड़े पर्दे पर दस्‍तक देने जा रहे गौतम गुलाटी ने एकता कपूर की एक अन्‍य फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्‍स’ करने से इंकार कर दिया।

इससे पहले गौतम गुलाटी ने ‘अज़हर’ में काम करने के लिए उड़नछू नामक फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका करने से इंकार कर दिया था, जो बाद में रजनीश दुग्‍गल ने निभाई।

Gautam Gulati

ख़बर है कि गौतम गुलाटी ने बालाजी फिल्‍म्‍स की एक अन्‍य फिल्‍म, जिसका नाम ‘ट्रिपल एक्‍स’ है, करने से इसलिए इंकार कर दिया क्‍योंकि वे नहीं चाहते उनके फैंस उनको न्‍यूड सीन करते हुए देखें।

एक रिपोर्ट के अनुसार गौतम गुलाटी को लगता है कि इससे उनकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण उन्‍होंने केन घोष की ‘ट्रिपल एक्‍स’ करने से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले अदाकारों से एक करार पर हस्‍ताक्षर करवाए जाते हैं, जिसमें न्‍यूड सीन देने की शर्त शामिल है।