Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन के साथ रेड से बॉलीवुड डेब्यु करेंगी गायत्री अय्यर

अजय देवगन के साथ रेड से बॉलीवुड डेब्यु करेंगी गायत्री अय्यर

0
1168

मुम्बई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री गायत्री अय्यर सुपर स्टार अजय देवगन अभिनीत फिल्म रेड से हिंदी सिने जगत में कदम रखने जा रही हैं।

फिल्म रेड में अभिनेत्री गायत्री अजय देवगन के साथ आयकर अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

मेकअप रहित और वास्तविक किरदार निभाने से रोमांचित अभिनेत्री गायत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं निर्देशक राजकुमार गुप्ता की फिल्म से हिंदी सिने जगत में प्रवेश करने को लेकर रोमांचित हूं। विशेषकर, क्योंकि वह विद्या बालन को यादगार रोल दे चुके हैं, जो दक्षिण भारत से आती हैं।’

गौरतलब है कि गायत्री अय्यर ने बतौर मुख्य अभिनेत्री कन्नड़ फिल्म जगत में तीन फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा केरल से संं​बंधित अभिनेत्री गायत्री जल्द ही एक तेलुगू फिल्म में नजर आएंगी।