Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News नीलम के प्‍यार में डूब चुके थे अभिनेता गोविंदा लेकिन…

नीलम के प्‍यार में डूब चुके थे अभिनेता गोविंदा लेकिन…

0
350

मुम्‍बई। सुपर डांसर स्‍टार गोविंदा नीलम की मुहब्‍बत में पूरी तरह डूब चुके थे, लेकिन अभिनेत्री नीलम के साथ वैवाहिक जीवन शुरू न कर सके।

नीलम को गोविंदा का ऐसा सच पता चला कि नीलम ने गोविंदा के साथ फिल्‍में साइन करना बंद कर दी। जब गोविंदा नीलम को किसी अन्‍य सितारे के साथ स्‍क्रीन पर देखते तो उनको घृणा होती।

गोविंदा ने स्‍टारडस्‍ट के एक अंक में खुलासा करते हुए कहा था कि उनको नीलम का साथ बहुत प्रिय था। वह उसके साथ फिल्‍में करते रहना चाहते थे। यहां तक कि वह अपनी पत्‍नी सुनीता को भी नीलम जैसी बनने की बात कहते।

लेकिन, अचानक गोविंदा की गुप्‍त शादी का रहस्‍य खुलकर सामने आ गया। इस बारे में गोविंदा ने कभी भी नीलम को नहीं बताया था। हालांकि, गोविंदा कहते हैं कि उनको बहुत बुरा लगा था कि जब उनके संबंध को प्रेम संबंधों का नाम दिया गया।

गोविंदा के अनुसार नीलम के मन में उनके प्रति कुछ था या नहीं, पता नहीं कि वे नीलम को एक तरफ प्‍यार करते थे। गोविंदा जानते थे कि उनकी पत्‍नी सुनीता इस सब बातों से बेहद दुखी होगी।