Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अभिनेता गोविंदा ने अहमदाबाद में मनाया उत्‍तरायन का जश्‍न

अभिनेता गोविंदा ने अहमदाबाद में मनाया उत्‍तरायन का जश्‍न

0
301

अहमदाबाद। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी आगामी फिल्‍म ‘आ गया हीरो’ के प्रचार प्रसार में किसी भी तरह की कमी पेशी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस सिलसिले में अभिनेता गोविंदा ने उत्‍तरायन के मौके अहमदाबाद में पहुंचकर अपने फैन्‍स के साथ उत्‍सव का जश्‍न में मनाया।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने स्‍थानीय नारणपुरा स्‍थित एक बहुमंजिला इमारत पर आयोजित प्रोग्राम में पहुंचकर उत्‍तरायन का जश्‍न मनाया। इस मौके पर गोविंदा के साथ उनकी पत्‍नी सुनीता भी मौजूद थीं। इतना ही नहीं, गोविंदा और सुनीता ने गुजराती व्‍यंजनों का भी जमकर लुत्‍फ उठाया।

इसके अलावा अभिनेता गोविंदा जल्‍द ही सलमान खान की मेजबानी वाले रियलिटी शो बिग बॉस 10 में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग हाल में ही पूरी हुई है।

दरअसल, अभिनेता इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म फाइल ऑफ अभिनय चक्रा – हीरो आ गया का प्रचार करने में जुटे हुए हैं, जो गोविंदा की होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म है।

Image-Twitter Account Govinda official