Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News गोविंदा चुकाएंगे थप्पड़ मारने की कीमत

गोविंदा चुकाएंगे थप्पड़ मारने की कीमत

0
245

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अदालती आदेश की पालना करते हुए 2008 में अपने एक प्रशंसक को मारे थप्‍पड़ की भरपाई करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंदा ने बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्‍मान करते हुए बिना किसी शर्त माफी मांगने एवं पांच लाख रुपए हर्जाना देने को तैयार हैं।

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, ‘मैं न्यायालय और अपने प्रशंसकों का सम्मान करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार करता हूं।’

दरअसल, 16 जनवरी 2008 में गोविंदा ने अपने एक प्रशंसक को थप्‍पड़ मार दिया था, जिसका नाम संतोष बताया जा रहा है। यह मामला इतना बिगाड़ा कि अदालत में पहुंच गया, जिसका अब जाकर अंत होता नजर आ रहा है।

वैसे इन दिनों गोविंदा छोटे पर्दे पर रवीना टंडन के साथ नजर आने वाले हैं। यह रियलिटी शो है, जिसका नाम शाइन ऑफ इंडिया है।