Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News कई दशकों बाद साथ काम करेंगे गोविंदा और पहलाज निहलानी

कई दशकों बाद साथ काम करेंगे गोविंदा और पहलाज निहलानी

0
261

मुंबई। फिल्म इल्जाम से गोविंदा को हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश करवाने वाले फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी एक बार फिर से गोविंदा को लेकर​ फिल्म बनाने जा रहे हैं।

ख़बर है कि अभिनेता गोविंदा इस फिल्म में तिहरी भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म का नाम राजू रंगीला होगा। पहलाज निहलानी फिल्म का निर्माण करने के साथ साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इस फिल्म में गोविंदा के सामने तीन नवोदित अभिनेत्रियों को उतारा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पर पहलाज निहलानी पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे थे।

दिलचस्प बात तो यह है कि पहलाज निहलानी ने गोविंदा के साथ शोला और शबनम व आंखें जैसी हिट फिल्में दी हैं।

क्या पहलाज निहलानी की राजू ​रंगीला गोविंदा के लिए शुभ फिल्म साबित होगी ?

वैसे अगले महीने 11 तारीख को गोविंदा अभिनीत फ्राय डे रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में गोविंदा वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे।