Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने 10 करोड़ रुपये कमाए

‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने 10 करोड़ रुपये कमाए

0
227

मुंबई। डायना पेंटी और अभय देओल अभिनीत ‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने तीन दिन में 10.71 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह जानकारी निर्माताओं ने दी।

Happy Bhag Jayegi 001

18 अगस्त को रिलीज हुई निर्देशक मुद्दसर अजीज की यह फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन ही 2.32 करोड़ रुपये की कमाई की। एक बयान के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 3.81 करोड़ रुपये कमाए वहीं रविवार को 4.58 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में मोमल शेख, अली फैजल और जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बाजार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, रिलीज के बाद से ही फिल्म की अच्छी शुरुआत रही। वहीं रविवार को भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई।

आदर्श ने सोमवार को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, “सप्ताहांत में फिल्म ने पर्याप्त कमाई की है। उम्मीद है सप्ताह के अन्य दिन भी यह अच्छी चलेगी।”

-आईएएनएस