Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News जानिए! हर्षवर्धन और गौहर खान के बीच कुछ कुछ है या नहीं

जानिए! हर्षवर्धन और गौहर खान के बीच कुछ कुछ है या नहीं

0
270

मुंबई। फिल्‍म सनम तेरी कसम से हिन्‍दी सिने जगत में कदम रखने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे का नाम आज कल खूबसूरत अदाकार गौहर खान से जोड़ा जा रहा है।

जब इस मामले में अभिनेता हर्षवर्धन राणे से बातचीत की गई तो हर्षवर्धन राणे ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। हर्षवर्धन राणे का बयान सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

harshvardhan Rane

गौहर के साथ जुड़े होने की अफवाहों को खारिज करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा, “मैं इस तथ्य को खारिज नहीं करूंगा कि मैं गौहर को पसंद करता हूं। वह मेहनती है, खुद के बूते आगे बढ़ने वाली और स्वाभिमानी हैं। कहीं न कहीं मैं उसमें अपना अक्स देखता हूं। लेकिन बस इतना ही। हम किसी संबंध में नहीं हैं।’

हालांकि, हर्षवर्धन राणे ने स्वीकार किया कि वे हाल के दिनों में कई संबंधों में रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, “लेकिन वह कभी भी चले नहीं। वे केवल एकतरफा आर्कषण थे। मैं अपने समूचे जीवन में केवल एक गंभीर संबंध में रहा हूं। जब वह खत्म हुआ तो मैंने फैसला किया कि मैं ऐसे किसी के साथ नहीं रहूंगा जिसके लिए मैं नहीं बना हूं। मुझे अकेले रहना सबसे ज्यादा पसंद है।” -आईएएनएस