Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News हेमा ने एक ट्वीट ने दिया युवा दिलों को झटका!

हेमा ने एक ट्वीट ने दिया युवा दिलों को झटका!

0
206

मुंबई। बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के एक ट्वीट ने करोड़ों युवाओं दिलों को पल भर में झटका दे दिया। जी हां, आज सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीपिका को उनकी सगाई की बधाई देते हुए ट्वीट किया।

हेमा ने लिखा, दीपिका, तुम्हारी सगाई की तुम्हें बधाई। भगवान से तुम दोनों के अच्छे भविष्य और खुशियों के लिए दुआ करती हूं।

hema malini

अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। कुछ के तो दिल ही बैठ गए। मगर, कुछ समय बाद मामला बढ़ता देख हेमा मालिनी ने स्‍वयं आगे बढ़कर एक और ट्वीट किया। और कहा, बधाई वाला ट्वीट दीपिका पादुकोण के लिए नहीं बल्कि अपनी एक फॉलोअर दीपिका के लिए किया था।

हैरानी तो तब हुई, जब हेमा मालिनी को फ्लो करने वाली दो दीपिकाओं ने बधाई स्‍वीकार कर ली। हालांकि, हमारी खोजबीन के बाद पता चला कि हेमा मालिनी ने बैंगलुरू में रहने वाली अपनी प्रशंसक दीपिका को बधाई दी है, जो कि एक आईटी संस्‍थान में कार्यरत है।

अच्‍छा होता अगर हेमा मालिनी अपने प्रशंसक को टैग भी करती। इतना हंगामा तो न होता।