Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News आमिर खान का नया लुक! क्‍या ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान से है, जानिये...

आमिर खान का नया लुक! क्‍या ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान से है, जानिये सच?

0
290

मुम्‍बई। कुछ समय पहले आमिर खान का एक लुक सामने आया था, जिसमें आमिर खान सरदार अवतार में नजर आए थे।

और कहा जा रहा था कि यह लुक आमिर खान की अगली फिल्‍म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का है।

लेकिन, ऐसा नहीं है। अब इस अवतार से पर्दा उठ चुका है। सच सामने आ चुका है। आमिर खान का सरदार रूप किसी फिल्‍म का नहीं बल्‍कि स्‍टार प्‍लस के अभियान नई सोच का है।

आमिर खान का सरदार रूप

नई सोच विज्ञापन में आमिर खान एक सिख मिठाई विक्रेता के रूप में नजर आ रहे हैं। आमिर खान के विज्ञापन का कंसेप्‍ट शानदार है।

पंजाब में आम ही दुकानों के बाहर लिखा मिल जाएगा एंड सन्‍स। लेकिन, इस विज्ञापन में आमिर खान की दुकान के बाहर कुछ और लिखा हुआ नजर आएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आमिर खान एक विज्ञापन में सरदार का किरदार अदा कर चुका हैं।