Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ‘हाउसफुल 3’ का दूसरा दिन भी रहा धमाकेदार

‘हाउसफुल 3’ का दूसरा दिन भी रहा धमाकेदार

0
176

मुंबई। साजिद नाडियादवाला निर्मित और साजिद-फरहाद निर्देशित फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ ने दूसरे दिन भी बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार और शनिवार को हुए कलेक्‍शन के हिसाब से फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 31.51 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है।

एक बयान में कहा गया है कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हाउसफुल 3 जो शुक्रवार को रिलीज हुई ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसने 16.30 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह दो दिनों में कुल 31.51 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

Housefull 3 005
इतना ही नहीं, यदि सूत्रों की मानें तो विदेशों में भी फिल्‍म हाउसफुल 3 काफी अच्‍छा बिजनेस कर रही है और फिल्‍म हाउसफुल ने ऑस्‍ट्रेलिया, यूके और न्‍यूजीलेंड में फिल्‍म ने शनिवार को पहले दिन की तुलना में अधिक कलेक्‍शन किया।

इतना ही नहीं, सिने बिजनेस विश्‍लेषकों का मानना है कि अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नाडीज, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन अभिनीत फिल्‍म हाउसफुल 3 रविवार को भी बेहतर बिजनेस करने के साथ 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

-आईएएनएस/Filmikafe