Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जब जैकलीन फर्नांडीज ने किया ऋतिक रोशन पर हमला!

जब जैकलीन फर्नांडीज ने किया ऋतिक रोशन पर हमला!

0
186

मुम्‍बई। आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत करने में जुटीं श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ऋतिक रोशन पर जानलेवा हमला किया।

लेकिन, ऋतिक रोशन को इससे कुछ नहीं हुआ। ऋतिक रोशन मुस्‍कराते हुए कहने लगे, अगेन। दरअसल, साहिल संघा के एक प्रोजेक्‍ट में ऋतिक रोशन और जैकलीन दोनों साथ आने वाले हैं।

hrithik-roshan-rmd

इसकी शूटिंग हाल में महबूब स्‍टूडियो में की गई थी। द सीक्रेट टू माय स्‍टेबीलिटी नामक कैंपेन में ऋतिक रोशन और जैकलीन फर्नांडीज की जबरदस्‍त कैमिस्‍ट्री देखने को मिलेगी।

सूत्रों का कहना है कि जब साहिल संघा ने प्रोजेक्‍ट के बारे में ऋतिक रोशन से बात की तो ऋतिक रोशन सुनने बाद इसको करने से इंकार नहीं कर सके। इसका हाल में एक टीजर सामने आया है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना मजेदार होगा।

जानकारी के अनुसार इसको 21 नवंबर को दुबई में बड़े पैमाने पर लॉन्‍च करने की तैयारी है।