Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News राकेश रोशन के पदचिन्‍हों पर चलेंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

राकेश रोशन के पदचिन्‍हों पर चलेंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

0
221

मुम्‍बई। मोहनजो दरो अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता और फिल्‍मकार राकेश रोशन के पदचिन्‍हों पर चलने का मन बना चुके हैं।

चर्चा है कि ऋतिक रोशन अपने पिता की विशाल विरासत को संभालने के लिए निर्माण और निर्देशन की बारीकियों को सीखने की चाह रखने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

hrithik-roshan-004

सूत्रों का कहना है कि अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी अगली होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म कृष 4 की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने ही बैनर तले एक फिल्‍म का निर्देशन करेंगे। दिलचस्‍प बात तो यह है कि ऋतिक रोशन पूर्व में अपने पिता के साथ कई फिल्‍मों में सहायक के रूप में काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता अजय देवगन और सनी देओल अभिनय के साथ साथ निर्देशन में भी हाथ अजमा रहे हैं।