Saturday, May 23, 2026
Home Gossip/News शाह रुख खान की बेटी को किस करने पर होगा ऐसा अंजाम!

शाह रुख खान की बेटी को किस करने पर होगा ऐसा अंजाम!

0
239

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने एक बार फिर से चौंकाने वाला स्‍टेटमेंट दिया है। हालांकि, यह स्‍टेटमेंट शाह रुख खान ने अपने दोस्‍त फिल्‍मकार करण जौहर के लोकप्रिय शो कॉफी विद करण के 5वें संस्करण में सवाल जवाब दौरान दिया।

shah-rukh-khan-001

6 नवंबर से शुरू होने जा रहे कॉफी विद करण सीजन 5 में शाह रुख खान और आलिया भट्ट नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।

shah-rukh-alia-bhatt-dear-zindagi

इस टीजर में करण जौहर शाह रुख खान से पूछते हैं कि यदि कोई आपकी बेटी को किस करेगा तो आप क्‍या करेंगे? शाह रुख खान ने कहा कि उसके होंठ तोड़ दूंगा।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और शाह रुख खान करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस निर्मित फिल्‍म डियर जिन्‍दगी में साथ नजर आने वाले हैं, जो 25 नवंबर को रिलीज होगी।