Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News ‘धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे ऋतिक

‘धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे ऋतिक

0
263

मुंबई। ‘धूम 4’ में काम करने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, ‘वे धूम सीरीज की अगली फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं।

ख़बर थी कि बॉलीवुड एक्‍टर रितिक रोशन ‘धूम’ सीरीज की चौथी फिल्म में बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ काम करने जा रहे हैं।

मगर, ऑनलाइन चैट सेशन के दौरान अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, ‘‘मौजूदा समय दो मैं केवल दो फिल्‍में करने जा रहा हूं, एक होम प्रोडक्‍शन की ‘काबिल’ और दूसरी यशराज बैनर की आने वाली फिल्म। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने यशराज के साथ ‘ठग’ का अनुबंध किया है, जिसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य करेंगे।”

गौरतलब है कि ‘काबिल’ का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं और इसमें यमी गौतम ऋतिक की सह अदाकारा हैं। उम्‍मीद है कि ‘काबिल’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के नेतृत्व में बनी ‘मोहनजोदाड़ो’ उनकी आने वाली फिल्म है।