Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में दिखेंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में दिखेंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

0
264

मुंबई। फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी नजर आएगी। हालांकि, इस प्रस्तावित फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ।

जहां ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, सिद्धार्थ आनंद के साथ बैंग बैंग के बाद ऋतिक रोशन के साथ दूसरी फिल्म होगी।

इतना ही नहीं, ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स के साथ लगभग एक दशक बाद काम करने जा रहे हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की धूम सीरीज की धूम 2 में नजर आए थे।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और यशराज फिल्म्स निर्मित फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी जबकि फिल्म को 25 जनवरी 2019 को रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि इनदिनों ऋतिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं ज​बकि टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फिल्म बागी 2 की।