Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News पाक में ऐसे शुरू हुआ फिल्‍म काबिल का सफर, काबिल टीम उत्‍साहित

पाक में ऐसे शुरू हुआ फिल्‍म काबिल का सफर, काबिल टीम उत्‍साहित

0
328

मुंबई। जी हां, घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा समर्थन हासिल कर चुकी ऋतिक रोशन और यामी गौतम अभिनीत फिल्‍म काबिल आज पूरे पाकिस्‍तान में रिलीज हो जाएगी। हालांकि, काबिल ने बुधवार से ही कराची से अपना सफर शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि फिल्‍म काबिल को पाकिस्‍तान में बुधवार रात्रि 9 बजे फिल्‍म प्रमाण पत्र मिला और रात 11 बजे कराची शहर में काबिल का पहला शो हाउसफुल रहा।

इस बारे में बात करते हुए फिल्‍म निर्माता राकेश रोशन ने कहा, ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं तो हमें भी आगे बढ़ना चाहिए।'”

दरअसल, पिछले साल 18 सितंबर को उरी हमले और उसके बाद की घटनाओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी तनाव पैदा कर दिया, जिससे दोनों ओर का मनोरंजन उद्योग भी प्रभावित हुआ था।

आगे राकेश रोशन ने कहा, ‘इस फिल्म को सबसे पहले पाकिस्तान के कराची में रिलीज किया गया था। इसका बुधवार रात 11 बजे का पहला शो हाउसफुल रहा था। इसके बाद गुरूवार को फिल्म पूरे कराची, रावलपिंडी और हैदराबाद (सिंध) में दोपहर तीन, शाम छह और नौ बजे के शो पर रिलीज किया गया। जबकि आज अर्थात शुक्रवार से पूरे पाकिस्तान में फिल्म का प्रदर्शन होगा।’

ऋतिक रोशन ने फिल्म काबिल के पाकिस्तान में रिलीज होने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी पसंद किया जाएगा। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे