Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News मैं बॉक्‍स ऑफिस का नहीं बल्‍कि किरण राव का राजा हूं –...

मैं बॉक्‍स ऑफिस का नहीं बल्‍कि किरण राव का राजा हूं – आमिर

0
209

मुंबई। अभिनेता आमिर खान की ज्‍यादातर फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर कलेक्‍शन के मामले में नये रिकॉर्ड स्‍थापित करके जाती हैं। इसके बावजूद भी अभिनेता आमिर खान खुद को बॉक्‍स ऑफिस का राजा कहलाना पसंद नहीं करते।

दंगल की सफलता का स्‍वाद चख रहे अभिनेता आमिर खान ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं बॉक्स ऑफिस का राजा नहीं हूं। मैं केवल अपनी पत्नी किरण राव का राजा हूं।’

अभिनेता ने बात जारी रखते हुए कहा, ‘अभी तक मैंने कोई भी फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस कमाई की क्षमता को ध्‍यान में रखते हुए नहीं की। मैं फिल्मों का चुनाव अपने दिल से करना पसंद करता हूं। मैंने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं, वे सारी मेरी दिल को छुई हैं।’

आमिर कहते हैं, ‘जब मैंने ‘तारे जमीन पर’, ‘3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘सरफरोश’ की, तब मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी अच्छी कमाई करेंगी। अगर आप ‘दंगल’ का उदाहरण लें तो मैंने इसमें एक अधेड़ और भारी वजन वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई। इसमें न तो कोई रोमांटिक गाना है और न ही फिल्म को हिट करने का फार्मूला। इसके बाद भी यह सफल रही। हमने नहीं सोचा था कि यह इतना अच्छी कमाई करेगी।’

-आईएएनएस