Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मजाक उड़ाने वालों को नील का जवाब

मजाक उड़ाने वालों को नील का जवाब

0
252

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अभिनेता नील नितिन मुकेश के नाम का भले ही मजाक बनाया जा रहा हो, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने नाम पर गर्व है और दिग्गज गायक मुकेश के परिवार में जन्म लेने पर वह खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं।

नील ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “लोग मेरे नाम का मजाक बना रहे हैं लेकिन मुझे इस पर बहुत गर्व है। मुझे बताएं, आज के समय में कितने बेटे अपने पिता के नाम का इस्तेमाल करते हैं और अपनी विरासत को आगे ले जाते हैं।”

neil nitin mukesh

अभिनेता ने कहा,”मैं बहुत भाग्यशाली और गौरवशाली हूं कि मुझे मुकेश के परिवार में जन्म मिला। मुझे गर्व है कि मेरे दादा और पिता का नाम मेरे साथ जुड़ा है।”

नील नितिन मुकेश ने हाल ही में हाथी की शौकिया सवारी के खिलाफ अभियान के लिए पीपुल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) से हाथ मिलाया है। नील, गायक नितिन मुकेश के बेटे और दिग्गज गायक मुकेश के पोते हैं।

–आईएएनएस