Thursday, September 10, 2026
Home Gossip/News एमएस धोनी का ट्रेलर 3 भाषाओं में होगा रिलीज

एमएस धोनी का ट्रेलर 3 भाषाओं में होगा रिलीज

0
240

मुंबई। फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर तमिल वर्जन लांच हो गया है। इसे दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अपने ट्विटर खाते से लांच किया।

रजनीकांत के दामाद धनुष भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। इन्हें कई मौकों पर धनुष को धोनी के साथ देखा गया है।

गौरतलब है कि एम.एस धोनी के ट्रेलर ने आते साथ ही धूम मचा दी है। ट्रेलर लांच के 36 घंटे के भीतर ही फिल्म के ट्रेलर को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

M S dhoni

धोनी की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग को देखते हुए एम.एस धोनी फिल्म मेकर्स ने हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु और मराठी में ट्रेलर लांच करने की योजना बनाई है। इसे बाद में अन्य दो भाषाओं में भी लांच किया जाएगा।

नीरज पांडेय ने बताया, “एम.एस धोनी की लोकप्रियता भाषाओं से बढ़कर हैं। वह देश के सबसे सफलतम कप्तान हैं। लोगों का उनके प्रति प्यार को देखते हुए ही हमने इस फिल्म को कई फिल्मों में बनाया है।”

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के जिंदगी के सफर की कहानी है। छोटे से शहर से निकल कर खेल जगत पर राज करने वाले एक लड़के की कहानी को नीरज पाण्डेय ने जहां अपने निर्देशन से निखारा है तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे अदाकार ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।

-आईएएनएस