Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News असल जीवन में प्रतिस्‍पर्धी नहीं दंगल की नायिका सान्‍या

असल जीवन में प्रतिस्‍पर्धी नहीं दंगल की नायिका सान्‍या

0
332

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में कुश्ती चैंपियन बबिता कुमारी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा कि वह वास्तविक जीवन में प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।

सान्या ने यहां समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “पहलवान बबिता कुमारी से उलट मैं असल जिंदगी में प्रतिस्पर्धी नहीं हूं। मैं ध्यान केंद्रित करने वाली शख्स हूं, जो संतुष्टि पाने की कोशिश कर रही है। जीतना मेरे लिए इतना जरूरी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “बबिता की तरह मैं भी अपने घर में सबसे छोटी हूं और पिता के साथ मेरा अच्छे संबंध हैं, इसलिए इस भूमिका के साथ मेरे भावनात्मक संबंध है।”

‘दंगल’ महावीर सिंह फोगाट की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी बेटियों बबिता और गीता कुमारी को कुश्ती सिखाई।

असली बबिता से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, “मैं हैरान थी। वे (गीता फोगल और बबीता कुमारी) असली हीरो हैं, वे चैंपियन हैं। हमने उनके वीडियो देखे और असल जिंदगी में उनसे मुलाकात की। यहां तक की बबिता प्रशिक्षण सत्र में भी आईं।”

इसके अलावा सान्या ने बताया कि वह इम्तियाज अली, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं। -आईएएनएस