Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News बी-ग्रेड फिल्‍में करने वाली एकमात्र शीर्ष अभिनेत्री हूं – कंगना रनौट

बी-ग्रेड फिल्‍में करने वाली एकमात्र शीर्ष अभिनेत्री हूं – कंगना रनौट

0
210

मुम्‍बई। क्‍वीन अभिनेत्री कंगना रनौट ने अपनी फिल्‍म चयन प्रक्रिया के बारे में खुलासा करते हुए स्‍वयं को बी-ग्रेड की फिल्‍मों में काम करने वाली एकमात्र शीर्ष अभिनेत्री कहा। कंगना रनौट आजकल हंसल मेहता की फिल्‍म सिमरन की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘मैंने अपने लिए ऐसा कोई मानक नहीं तय किया है कि मुझे यह काम करना है या मुझे यहां जाना है। मैं खुद पर इस तरह का दबाव नहीं डालती।’

kangana-ranaut-002

बात जारी रखते हुए कंगना कहती हैं, ‘मैं बस अपना काम करते रहना चाहती हूं, आगे बढ़ते रहना चाहती हूं और यही बात मैंने खुद से कही है। मुझे लगता है कि मैं शायद बॉलीवुड की एकमात्र शीर्ष अभिनेत्री हूं, जिसने बी-ग्रेड फिल्में भी की हैं।’

कंगना रनौट के मुताबिक, ‘यह मायने नहीं रखता कि आप कौन-सी फिल्म कर रहे हैं, बल्कि आप उन्हें किस तरह कर रहे हैं, यह मायने रखता है।’ -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।