Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

0
708

इरफान खान को कोलन इंफेक्शन के कारण मुम्‍बई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी अभिनेता के प्रवक्‍ता ने जारी एक प्रेस बयान में दी।

मिली जानकारी के अनुसार इरफान खान अस्‍पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। जारी बयान में अनुसार इरफान खान डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं।

प्रवक्‍ता ने कहा, ‘हम को पूरा भरोसा है कि वे एक बार फिर से लड़ाई जीत जाएंगे। उनके भीतर गजब का जज्बा है और उनके साथ उनके चाहने वालों की दुआएं हैं। उम्मीद है वो बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे।’

गौरतलब है कि इंग्‍लिश मीडिया अभिनेता इरफान खान ने साल 2018 में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इसके बाद इरफान खान इलाज के लिए लंदन गए।

सूत्रों का कहना है कि इरफान खान लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद समय समय पर सामान्‍य डॉक्‍टरी जांच के लिए कोकिलाबेन अस्‍पताल में आते हैं।