Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News वरुण धवन करेंगे डबल धमाका, जुड़वा 2 की रिलीज डेट घोषित

वरुण धवन करेंगे डबल धमाका, जुड़वा 2 की रिलीज डेट घोषित

0
288

मुम्‍बई। हालिया रिलीज फिल्‍म डिशूम में कॉमिक रोल करते हुए नजर आए वरुण धवन की अगली फिल्‍म जुड़वा 2 की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। जी हां, जुड़वा 2 अगले साल रिलीज होने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुड़वा 2 की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है क्‍योंकि इस समय वरुण धवन आलिया भट्ट के साथ बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया की शूटिंग करने में व्‍यस्‍त हैं।

varun dhawan

जुड़वा 2 के लिए श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नांडीस के नामों पर माथापच्‍ची की जा रही है। हालांकि, दोनों ही अभिनेत्रियां साजिद नाडियादवाला की फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं।

29 सितंबर 2017 को रिलीज होने जा रही जुड़वा 2 में पहली बार बड़े पर्दे पर वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे जबकि छोटे पर्दे पर वरुण धवन एक विज्ञापन में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। जुड़वा 2 को सलमान खान की सुपरहिट फिल्‍म जुड़वा का सीक्‍वल बताया जा रहा है।

फिल्‍म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे और दिलचस्‍प बात तो यह है कि डिशूम का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया था।