Sunday, May 24, 2026
Home Hollywood + स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ अक्‍टूबर में होगी रिलीज

स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ अक्‍टूबर में होगी रिलीज

0
181

नई दिल्ली। फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग की अगली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जल्‍द ही भारत में रिलीज होने जा रही है। ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का निर्देशन टेट टेलर और सह-निर्माण ड्रीमवर्क्‍स पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है।

the-girl-on-train

रिलायंस इंटरटेनमेंट की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म रैचल वाटसन नाम की तलाकशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर दिन काम पर जाने के लिए ट्रेन में सवार होती है। एक दिन वह सफर में कुछ ऐसा देखती है जो उसे रहस्य में उलझा देता है।

भारत में 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ ब्रिटिश लेखिका पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में गोल्डन ग्लोब विजेता एमिली ब्लंट, रेबेका फग्र्यूसन, हैले बेनेट और जस्टिन थेरॉक्स जैसे कलाकार हैं।

गौरतलब है कि इस दिन राकेश ओम प्रकाश मेहरा की मिर्जिया रिलीज होगी, जिसमें हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। -आईएएनएस