Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News तेलुगू फिल्म पेली चूपुलु के हिन्‍दी रीमेक में होंगे जैकी भगनानी

तेलुगू फिल्म पेली चूपुलु के हिन्‍दी रीमेक में होंगे जैकी भगनानी

0
382

मुम्‍बई। अमेरिकी बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा देने वाली थरुन भास्कर दास्यम द्वारा निर्देशित कम लागत में बनी तेलुगू रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘पेली चूपुलु’ के हिन्‍दी संस्‍करण में जैकी भगनानी नजर आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस फिल्‍म के अधिकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान खरीदने की तैयारी में थे। अचानक सलमान खान ने विचार ठंडे बस्‍ते में डाल दिया। अब ख़बर है कि वासू भगनानी ने इस फिल्‍म के अधिकार खरीद लिए हैं। इस फिल्‍म में जैकी भगनानी नजर आ सकते हैं, जो बासू भगनानी के बेटे हैं।

Jackky Bhagnani

तेलुगू फिल्‍म निर्माता राज कंडुकुरी के नजदीकी सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस फिल्‍म के हिन्‍दी रीमेक अधिकार वासू भगनानी ने खरीद लिए हैं। हाल में एक अनुबंध पर भी हस्‍ताक्षर कर दिए गए हैं। यह डील लगभग 51 लाख रुपये के आस पास फाइनल हुई। वहीं, इसका तमिल संस्‍करण गौतम वासुदेव बनाएंगे।

चलते चलते…
कहा जा रहा है कि अभिनेता सलमान खान चाहते थे कि इस फिल्‍म के हिन्‍दी रीमेक को थरुन भास्‍कर ही निर्देशित करें। लेकिन, फिल्‍मकार थरुन ने प्रोजेक्‍ट को लेकर कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई, और सलमान खान ने प्रोजेक्‍ट से हाथ पीछे खींच लिए।