Friday, September 11, 2026
Home Gossip/News ‘नो फिल्‍टर नेहा’ में सोनम ने खोला करण जौहर का एक राज

‘नो फिल्‍टर नेहा’ में सोनम ने खोला करण जौहर का एक राज

0
240

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का नय टॉक शो ‘नो फिल्‍टर नेहा’ सितारों की बेबाक बातों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्‍मकार करण जौहर के बाद अब इस शो की दूसरी कड़ी में सोनम कपूर नेहा धूपिया से बातचीत करती हुई नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार सोनम कपूर अभिनेत्री नेहा धूपिया के ऑडियो टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ का हिस्सा होंगी। वह इसकी दूसरी मेहमान होंगी। दोनों अभिनेत्रियां म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन पर करण जौहर के बारे में बातें करतीं सुनी जाएंगी।

sonam kapoor 001

दोनों अभिनेत्रियां करण जौहर के खास दोस्तों में शामिल हैं। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, सोनम कपूर ने नेहा धूपिया से कहा, ‘वह पार्टियों में अक्सर बनावटी हंसी हंसते हैं।’

इसके अलावा सोनम कपूर ने अभिनेता रणबीर कपूर को ‘बेस्ट गॉसिप बॉय’ अवॉर्ड के लिए मनोनीत किया।

‘नो फिल्टर नेहा’ चार अक्टूबर से शुरू हुआ। इसमें सितारों से जुड़ी कई ऐसी बातों का खुलासा होता है, जिनके बारे में पहले नहीं सुना गया होता है। -आईएएनएस