मुम्बई। जैसे कि हमने पिछले महीने ही आपको सूत्रों के हवाले से बताया था कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर में फिल्मकार करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के मार्फत डेब्यु करने जा रही है।
अब इस ख़बर पर आधिकारिक मोहर लग चुकी है। हालांकि, यह आधिकारिक मोहर फिल्मकार करण जौहर ने नहीं लगाई।
तो आप सोच रहे होंगे कि फिर यह मोहर किस ने लगाई। तो हमको आपको बता देते हैं कि इस बात की पुष्टि जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने एक समाचार पत्र को दिए विशेष साक्षात्कार के दौरान की।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने स्वीकार किया कि जाह्नवी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यु करेंगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म के बारे में किसी भी बात को कहने से इंकार कर दिया।
वैसे सूत्रों का कहना है कि करण जौहर ने हाल में मराठी फिल्म सैराट के आधिकारिक खरीदें हैं, जिसमें जाह्नवी को लिया जा सकता है। हालांकि, पहले शिद्दत नामक फिल्म में लिये जाने की बात सामने आई थी।