Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी पूजा चोपड़ा

जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी पूजा चोपड़ा

0
200

मुंबई | फिल्म ‘कमांडो’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा चोपड़ा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने को तैयार हैं, उन्होंने जिमी शेरगिल के साथ काम करने के लिए हामी भरी है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फिल्म ‘कमांडो’ के बाद इतना लंबा ब्रेक क्यों ले लिया, पूजा ने कहा, ” दुर्घटना के बाद मुझे छह महीनों तक आराम करने की सलाह दी गई। कुछ अच्छी फिल्में थीं लेकिन इसमें काम नहीं किया। ‘कमांडो’ के बाद में कुछ अच्छा चाहती थी।”

उन्होंने कहा मैं खुश हूं कि मैंने ‘टू मच हो गया’ के लिए हामी भरी है। कुछ और परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी।

फिल्म ‘टू मच हो गया’ अनवर खान द्वारा निर्देशित हैं, जो कई फिल्मों में मनमोहन देसाई के सहायक रहे हैं।

फिल्म में अरबाज खान और जरीना वहाब प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें अरबाज खलनायक के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म में अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर पूजा ने कहा, “सेट पर जरीना वहाब और मुरली शर्मा मेरे साथ काफी दुलार के साथ पेश आए। जिमी शेरगिल का काफी सम्मान है, उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। वह उन अच्छे लोगों में से हैं जिनसे मैं अब तक मिली हूं।” (आईएएनएस)