Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News एक्‍शन फिल्‍म चाहते हैं कैफ एवं जॉन

एक्‍शन फिल्‍म चाहते हैं कैफ एवं जॉन

0
282

मुंबई। बॅालीवुड के माचोमैन जॉन अब्राहम एवं बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को एक्शन फिल्में करने का भूत सवार हो चुका है। अपनी अगली फिल्म डिशूम की शूटिंग में व्यस्त जॉन अब्राहम को लगता है कि उनको रोमांटिक फिल्में शूट नहीं करती हैं। उनकी जो फिल्में हिट हुर्इ, वे या तो कॉमेडी थी या एक्शन। इसलिए वे आगे भी कुछ इस तरह की फिल्मों को तरजीह देने की सोच रहे हैं।

हालांकि, उनका मानना है कि यदि उनको जिस्म जैसी या कुछ अलग तरह की रोमांटिक फिल्म करने का मौका मिलता है तो वे जरूर करेंगे। फिलहाल, उनकी एक्शन फिल्म रॉकी हैंडसम रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर धूम मचा रहा है।

उधर, ‘एक था टाईगर’, ‘धूम 3’ और ‘फैंटम’ जैसी एक्शन फिल्मों में काम कर चुकी कटरीना कैफ को भी लगने लगा है कि उनको एक्शन फिल्में अधिक शूट करती हैं। कटरीना को लगता है कि अब उनको महिला प्रधान एक्शन फिल्म में काम करना चाहिए। यह विचार उनको हालिया रिलीज ‘मेड मेक्स : फरी रोड’ देखने के बाद आया।

उनको लगता है कि चार्लीज थेरोन जैसा रोल भारतीय फिल्म जगत में चल सकता है। यदि इस तरह के प्रोजेक्टों को लेकर दिल से कार्य किया जाए। हालांकि, जल्द ही कटरीना कैफ की रोमांटिक फिल्म ‘फितूर’ रिलीज होने जा रही है।

अब देखना यह है कि कटरीना कैफ की यह चाह कौन सा निर्माता निर्देशक पूरी करता है। हालांकि, जॉन अब्राहम तो इन दिनों एक्शन फिल्मों में लगे हुए हैं।