Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News एक्‍शन ड्रामा अटैक में एक्‍शन अवतार में दिखेंगे जॉन अब्राहम, पहली झलक...

एक्‍शन ड्रामा अटैक में एक्‍शन अवतार में दिखेंगे जॉन अब्राहम, पहली झलक यहां

0
389

जॉन अब्राहम एक के बाद एक फिल्‍म की घोषणा कर रहे हैं। बाटला हाउस का ट्रेलर रिलीज होते ही जॉन अब्राहम ने अपनी अगली एक्‍शन फिल्‍म अटैक की घोषणा कर दी है, जो असल घटना आधारित होगी।

इस फिल्‍म का निर्माण जॉन अब्राहम का बैनर धीरज वाधवा और अजय कपूर के साथ मिलकर करने जा रहा है और फिल्‍म निर्देशन की कमान नवोदित फिल्‍म निर्देशक लक्ष्य राज आनंद को सौंपी की गई है, जो फिल्‍म पटकथा लेखक भी हैं।

इस एक्‍शन ड्रामा की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू हो जाएगी। जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट में कहा, ‘बंधक संकटकालीन स्‍थि‍ति और घुटनों के बल एक राष्‍ट्र। धारा के विपरीत जाकर कुछ करने का समय। अटैक एक एक्‍शन थ्रिलर ड्रामा, जो असल घटनाओं से प्रेरित है।’

जॉन अब्राहम फिल्म बाटला हाउस, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, के बाद मुंबई सागा और पागलपंती में भी नजर आने वाले हैं। बाटला हाउस में जॉन अब्राहम एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो बाटला हाउस एनकाउंटर को अंजाम देता है।

John Abraham, Batla House, Attack, Lakshya Raj Anand, Dheeraj Wadhawan, Ajay Kapoor, Kyta Productions,JA Entertainment,Parmanu, Romeo Akbar Walter