Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News देखकर दिल खुश हो जाएगा ‘जॉली एलएलबी 2’ का Deleted Scene

देखकर दिल खुश हो जाएगा ‘जॉली एलएलबी 2’ का Deleted Scene

0
250

मुम्‍बई। हाल ही में फिल्‍म निर्माता कंपनी फॉक्‍स स्‍टार की ओर से फिल्‍मकार सुभाष कपूर निर्देशित फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का Deleted Scene रिलीज किया गया है। जॉली एलएलबी 2 के इस सीन को देखकर आप का मन गदगद हो उठेगा।

इस सीन के दौरान अक्षय कुमार अपने सहायक के साथ कोर्ट में एंट्री मारते हैं और देखते हैं कि कोर्ट के अंदर जज साहिब और अन्‍य लोग खाना खा रहे हैं। इस बीच अन्‍नू कपूर की एंट्री होती है, जो मजाकिया लहजे में बात करने लगता है और सौरव शुक्‍ला, जो जज हैं, बातों बातों में जबरदस्‍त व्‍यंग मार जाते हैं।

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म जॉली एलएलबी 2, जो 10 फरवरी 2017 को रिलीज हुई, ने घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 19 फरवरी 2017 तक 95 करोड़ का व्‍यवसाय कर लिया है। फिल्‍म में अक्षय कुमार एक वकील की भूमिका में हैं।