Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News गुजराती नाटक पर आधारित होगी काजोल की अगली फिल्म, ऐसा होगा किरदार!

गुजराती नाटक पर आधारित होगी काजोल की अगली फिल्म, ऐसा होगा किरदार!

0
357

मुम्बई। काजोल के दीवानों के लिए खुशख़बर है कि काजोल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने जा रही हैं। अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली फिल्म ईला का पटकथा लेखन का काम पूरा हो चुका है।

गुजराती नाटक बेटा कागडो पर आधारित फिल्म ईला की पटकथा पर काम लंबे समय से चल रहा था। इस फिल्म के पटकथा लेखन में गुजराती नाटककार और फिल्मकार आनंद गांधी खुद जुड़े हुए हैं।

इस फिल्म का निर्देशन फिल्मकार प्रदीप सरकार करेंगे, जो इससे पहले परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ईला की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में आरंभ हो जाएगी और इस फिल्म को साल 2018 की दूसरी छिमाही के अंतिम महीनों में रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म में काजोल एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी, जो संगीत की दुनिया में सिंगर के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है। लेकिन, परिवार उसकी जबरदस्ती शादी करवा देता है और जल्द ही शादी टूट जाती है। और इसके आगे की कहानी में एकल मां के संघर्ष को दिखाया जाएगा।

बता दें कि इस साल काजोल ने तमिल फिल्म वीआईपी 2 से तमिल जगत में वापसी की थी और इस फिल्म को हिंदी में वीआईपी 2 ललकार नाम से डब करके रिलीज किया गया था। लेकिन, प्रचार प्रसार अधिक न होने के कारण फिल्म बॉक्स आॅफिस पर लुढ़क गई।