Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कल्‍कि ने उठाया अपनी मासूस चीज से पर्दा

कल्‍कि ने उठाया अपनी मासूस चीज से पर्दा

0
220

मुंबई। फिल्‍म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्‍यप से अलग हो चुकी कल्‍कि कोचलिन ने अपनी अगली फिल्‍म ‘वेटिंग’ के प्रचार दौरान अपनी सबसे मासूम चीज के बारे में बातचीत की।

kalki koichlin
अभिनेत्री कल्‍कि ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने जीवन में शादी ही एक ऐसा काम है, जो पूरी मासूमियत के साथ किया। अपनी फिल्म ‘वेटिंग’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार’ में सह-कलाकार नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची थीं। ‘वेटिंग’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

waiting movie

कल्कि कोचलिन से जब अब तक की गई सबसे मासूम चीज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “शादी करना। मुझे लगता है कि आप इसमें दूसरे व्यक्ति पर काफी भरोसा करते हुए उससे शादी करते हैं। मेरा मानना है कि शादी पर भरोसा करने के लिए आपको काफी मासूमियत की जरूरत होती है।”

गौरतलब है कि कल्कि कोचलिन ने फिल्मकार अनुराग कश्यप से शादी की थी, जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।

-आईएएनएस